Delete Paytm account: पेटीएम अकाउंट, बैंक अकाउंट, यूपीआई कैसे करें डिलीट, यहां जानें सबकुछ
Highlights Paytm ऐप यूजर्स के बीच में काफी पॉपुलर है। पेटीएम ऐप से यूजर्स रुपये ट्रांसफर करने के साथ-साथ रिचार्ज और दूसरे कई काम कर सकते हैं। पेटीएम ऐप से बैंक और यूपीआई डिलीट ऐसे करें। Paytm ऐप यूज़र्स के बीच में पिछले काफ़ी समय से पॉपुलर है। यह ऐप यूज़र्स को UPI से पैसे ट्रांसफ़र करने के साथ कई अन्य सुविधाएँ जैसे फ़्लाइट, ट्रेन या बस टिकट बुक करना, मूवी टिकट बुक, बिल रिचार्ज और दूसरी सुविधाओं ऑफर करता है। आज हम आपको पीएटीम अकाउंट, पीटीएम बैंक अकाउंट, यूपीआई आईडी को एंड्रॉयड और आईफ़ोन से डिलीट करने बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे हैं। Paytm अकाउंट कैसे डिलीट करें यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईफ़ोन पर पेटीएम अकाउंट डिलीट करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Android स्टेप 1. सबसे पहले स्मार्टफोन में Paytm ऐप ओपन करें। स्टेप 2. अब आपको ऐप के ऊपर बाई ओर दिए ‘मैन्यू’ पर टैप करना है। स्टेप 3. यहां आपको ‘हेल्प एंड सपोर्ट’ ऑप्शन में जाकर ‘प्रोफ़ाइल सेटिंग’ पर क्लिक करना है। स्टेप 4. अब आपको ‘चैट विथ अस’ बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करें तो आपको ऑटोमेटेड ...